उप्र में ‘मेडिकल स्टोर’ के मालिक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
उप्र में ‘मेडिकल स्टोर’ के मालिक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) सात अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में ‘मेडिकल स्टोर’ (दवाइयों की दुकान) के मालिक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी था।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि भोपा पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई मुठभेड़ के बाद विकास को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी और कॉन्स्टेबल अमित कुमार को गोली लगी है।
अधिकारी ने बताया कि एक पिस्तौल और मोटरसाइकिल विकास के पास से जब्त भी की गई है।
पुलिस के अनुसार विकास कई मामलों में वांछित था। ‘मेडिकल स्टोर’ के मालिक अनुज करनवाल की 17 सितम्बर को उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। मामले में विकास और उसके कई साथी आरोपी थे।
पुलिस अभी तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
भाषा निहारिका माधव
माधव

Facebook


