प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस अफसर इधर से उधर
प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस अफसर इधर से उधर
भोपाल। मध्यप्रदेश की नयी सरकार ने मंगलवार देर रात फिर 16 IAS अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें 8 जिले के कलेक्टर बदले गये हैं। इंदौर कलेक्टर निशांत बरबड़े और भोपाल नगर-निगम कमिश्नर अविनाश लवानिया को हटा दिया गया है। इंदौर कलेक्टर के लिए अभी बरवड़े की जगह नयी नियुक्ति नहीं की गयी है। नीमच, बुरहानपुर, मंडला, झाबुआ, उमरिया, टीकमगढ़, राजगढ़ और सिवनी में नए कलेक्टर पदस्थ किए गये हैं। इससे पहले नयी सरकार ने पिछली सूची में 26 कलेक्टर समेत 45 आइएएस अफसरों के तबादले किये थे।
पढ़ें- 17 आईपीएस अफसरों के थोक में तबादले, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित दस जिलों के एसपी बदले
इस तरह एक हफ्ते में 60 से ज्यादा आईएएस अफसरों का तबादला किया जा चुका है। निशांत बरबड़े को इंदौर कलेक्टर पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का संचालक बनाकर भोपाल भेजा गया है। वहीं, भोपाल नगर-निगम कमिश्नर अविनाश लवानिया को हटाकर उनकी जगह विजय दत्ता नये कमिश्नर बनाए गए हैं। लवानिया अब अपर आयुक्त वाणिज्य कर होंगे। मालसिंह भयड़िया को उमरिया कलेक्टर से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव बनाकर भेजा गया है। उमेश कुमार अब बुरहानपुर के कलेक्टर होंगे। पहले वो एमपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के अध्यक्ष थे। जगदीश चंद्र जटिया को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वो भोपाल में अपर संचालक, उच्च शिक्षा भोपाल थे

Facebook


