रायपुर। कांग्रेस नेता एजाज ढेबर को झटका लगा है। कोर्ट ने ढेबर को साल 2010 के आपराधिक मामलों के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया है। उसपर कुल आठ मामले दर्ज हैं। कांग्रेस नेता ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाते हुए सरेंडर किया था।
पढ़ेें-फिर जुबान फिसली और कन्फ्यूजियाए राहुल, प्रधानमंत्री मोदी की जगह राष्ट्रपति पर साधा निशाना
उल्लेखनीय है कि एजाज ढेबर कांग्रेस के पार्षद हैं और रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य हैं। इसके अलावा वे रायपुर दक्षिण सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। टिकट वितरण के दौरान ढेबर और समर्थकों का पीएल पुनिया के साथ एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
पढ़ें-मंत्री मूणत ऐसे मांग रहे वोट, वोटरों से कहा- गड़बड़ाए तो सबको चिंता करने की जरूरत
आचार संहिता के दौरान पुलिस बदमाशों की धरपकड़ करने में लगी हुई है। पुलिस,हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के साथ-साथ ऐसे नेताओं के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है जिनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पढ़ें- बड़वानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की फिसली जुबान, सुनिए नेताजी ने आखिर क्या कहा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत भी आज रायपुर दौरे पर हैं। वे लगातार निर्वाचन अधिकारियों से बैठक कर रहे हैं चुनावी प्रक्रिया और निष्पक्ष चुनाव के लिए दिशा निर्देश दे रहे हैं। रावत के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशियों कुंडली खंगालने में लगी है।
वेब डेस्क, IBC24