राहुल गांधी सार्वजनिक करें झीरम के दोषियों का नाम,नहीं तो पूरी कांग्रेस को कोर्ट में घसीटूंगा : जोगी

Ads

राहुल गांधी सार्वजनिक करें झीरम के दोषियों का नाम,नहीं तो पूरी कांग्रेस को कोर्ट में घसीटूंगा : जोगी

  •  
  • Publish Date - August 9, 2018 / 04:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से एक दिन पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सुप्रीमो अजीत जोगी ने कहा है कि राहुल छत्तीसगढ़ आएं तो अपने साथ झीरम घटना के दोषियों के नाम की पर्ची और प्रमाण भी लेते आएं।

जोगी ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि एक तरफ जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झीरम कांड पर चुप्पी साधे हुए है वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुछ नेता और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए झीरम कांड को लेकर आ दिन तथ्यहीन  बयानबाजी करते हैं और दोषियों का पता होने की बात करते हैं। जोगी कांग्रेस के प्रमुख ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को पता है कि झीरम कांड का दोषी कौन है तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं प्रमाणों के साथ झीरम के दोषियों के नाम क्यों नही सार्वजनिक करते।

यह भी पढ़ें : कुमारस्वामी के शपथग्रहण पर खर्च हुए 42 लाख रुपए, कई वीवीआईपी मेहमानों पर 1 लाख से ज्यादा

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा है कि वर्ष 2013 में केंद्र में कांग्रेस सरकार होते हुए भी झीरम कांड की सीबीआई जांच क्यों नही कराई ग। जोगी ने कहा कि राहुल गांधी के संरक्षण में ही छतीसगढ़ के कुछ एक नेता, झीरम के शहीदों की शहादत पर ओछी और द्वेषपूर्ण राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी, झीरम के शहीदों के परिवार वालों को न्याय दिलाने नहीं लड़ रही है बल्कि छत्तीसगढ़ में अपना अस्तित्व बचाने झीरम घटना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

वेब डेस्क, IBC24