अब भूल जाइए PUBG, एक्टर अक्षय कुमार ने बनाई ‘फौजी’ मोबाइल गेम, जानिए क्या है खास

अब भूल जाइए PUBG, एक्टर अक्षय कुमार ने बनाई 'फौजी' मोबाइल गेम, जानिए क्या है खास

अब भूल जाइए PUBG, एक्टर अक्षय कुमार ने बनाई ‘फौजी’ मोबाइल गेम, जानिए क्या है खास
Modified Date: December 4, 2022 / 03:39 pm IST
Published Date: December 4, 2022 3:39 pm IST

मुंबई, चार सितंबर (भाषा) पूर्वी लद्दाख को लेकर भारत-चीन तनावों के बीच भारत सरकार द्वारा पबजी सहित 118 एप्लिकेशन प्रतिबंधित करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को अपना मोबाइल स्मार्टफोनगेम ‘फौ:जी’ लेकर आए हैं।

Read More: सैलून-ब्यूटीपार्लर का समय बढ़ाने से सेन समाज में हर्ष, सीएम भूपेश बघेल और रायपुर कलेक्टर समेत विकास तिवारी का जताया आभार

अक्षय ने कहा कि उन्होंने “फीयरलेस एंड युनाईटेड:गार्ड्स” नाम का यह गेम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मुहिम के समर्थन में शुरु किया है। अभिनेता ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करते हुए मैं आपके सामने ऐक्शन गेम फीयरलेस एंड युनाईटेड:गार्ड्स फौ:जी प्रस्तुत कर रहा हूं। अब यह गेम खेलने वालों को मनोरंजन के साथ-साथ हमारे सैनिकों की शहादत के बारे में भी जानकारी देगा ।”

Read More: भाजपा विधायक के कोरोना संक्रमित भाई ने कर ली खुदकुशी, मचा हड़कंप

उन्होंने लिखा कि इस गेम से होने वाली कमाई का 20 प्रतिशत ‘भारत के वीर ट्रस्ट’ को दिया जाएगा, जो भारतीय सेना से जुड़े लोगों के लिए काम करता है। एनकोर गेम्स द्वारा बनाया गया यह गेम अक्टूबर अंत तक लांच होने की उम्मीद है। यह गेम भारतीय सेना से जुड़ी असल घटनाओं पर आधारित है।

Read More: प्रदेश में आज 1658 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 30 सं​क्रमितों की मौत, 1042 हुए स्वस्थ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"