राजधानी के बड़े तालाब में नाव में बैठ कर शराबखोरी! वायरल हो रहा 8 युवकों के शराब पीने का वीडियो

राजधानी के बड़े तालाब में नाव में बैठ कर शराबखोरी! वायरल हो रहा 8 युवकों के शराब पीने का वीडियो

राजधानी के बड़े तालाब में नाव में बैठ कर शराबखोरी! वायरल हो रहा 8 युवकों के शराब पीने का वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 28, 2021 10:46 am IST

भोपाल। राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 6 से 8 युवक एक नाव में बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे है। यह वीडियो वीआईपी रोड के नीचे का बताया जा रहा है। जिसमें सभी युवक बड़े तालाब में नाव में बैठकर शराब पी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: एसएएफ की छठी बटालियन परिसर में मृत पाया गया सिपाही

हालांकि ये वीडियो कितने दिनों पुराना है ​इसकी जांच होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल बड़े तालाब में युवकों द्वारा नाव में बैठकर शराब पीने का वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। वीआईपी रोड के पास टहल रहे एक युवक ने उन्हें देखकर अपने मोबाइल में उनका वीडियो बना लिया। कैमरा देखते ही युवकों ने कहा कि वे यहां टाइम पास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में कूदे सीएम शिवराज समेत कई मंत्री, अरविंद भदौरिया भी …

उन्हें इस रोड पर हो रही पुलिस की गश्त का भी डर नहीं नजर आ रहा। इस तरह की लापरवाही के चलते तालाब में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ये युवक खुले आम जिम्मेदारों की पोल खोल रहे हैं !

ये भी पढ़ें: 1 मार्च से प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45-59 साल तक को…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/m-BE84r-8C0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com