महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव 15 जनवरी को कराने के लिए सारी तैयारी पूरी : राज्य निर्वाचन आयुक्त

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव 15 जनवरी को कराने के लिए सारी तैयारी पूरी : राज्य निर्वाचन आयुक्त

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव 15 जनवरी को कराने के लिए सारी तैयारी पूरी : राज्य निर्वाचन आयुक्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: January 14, 2021 3:35 pm IST

मुंबई, 14 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के 34 जिलों में 14,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के चुनाव के तहत 15 जनवरी को मतदान कराने के लिए सारी तैयारियां हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त यूपीएस मदान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ये चुनाव मुंबई शहर और मुंबई के उपनगरीय इलाकों को छोड़ कर 34 जिलों में हो रहे हैं।

मदान ने कहा, ‘‘सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनाव दल मतदान केंद्रों के लिए भेज दिये गये हैं।’’

गढ़चिरौली और गोंदिया जिलों को छोड़ कर मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। मतगणना 18 जनवरी को होगी।

ठाणे जिले के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 14 गांवों ने अपनी मांगों लेकर ग्राम पंचायत चुनावों का बहिष्कार किया है। वे लोग अपने क्षेत्र को नवी मुंबई नगर निगम का हिस्सा बनाने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में पांच ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को मतदान नहीं होगा।

भाषा

सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में