लॉकडाउन आदेश में संशोधन, शहर से बाहर नहीं जा सकेगें अधिकारी-कर्मचारी, शाम के समय भी ​मिलेगी दूध विक्रेताओं को छूट

लॉकडाउन आदेश में संशोधन, शहर से बाहर नहीं जा सकेगें अधिकारी-कर्मचारी, शाम के समय भी ​मिलेगी दूध विक्रेताओं को छूट

लॉकडाउन आदेश में संशोधन, शहर से बाहर नहीं जा सकेगें अधिकारी-कर्मचारी, शाम के समय भी ​मिलेगी दूध विक्रेताओं को छूट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: July 22, 2020 3:45 pm IST

अंबिकापुर। शहर में लॉक डाउन के आदेश में संसोधन किया गया है। जारी संशोधन आदेश के अनुसार अब शाम के समय में भी डेढ़ घंटे की राहत दी गई है। डेयरी से जुड़े लोगों को इसमें छूट मिलेगी। इसके पहले पिछले आदेश में सिर्फ सुबह छूट दी गई थी।

ये भी पढ़ें: स्व.बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर विस अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने दी श्रद्धांजलि, बोले ‘हर जन्म म…

इसके अलावा अंबिकापुर पूरा नगर निगम क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित हो गया है, अधिकारी कर्मचारियों के नगर निगम क्षेत्र के बाहर आने जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, अंबिकापुर शहर में रहकर निगम क्षेत्र से बाहर ड्यूटी करने अधिकारी कर्मचारी बाहर नहीं जा सकेंगे। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी किए हैं। आज रात 12 बजे से 29 जुलाई 12 बजे तक यह आदेश लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24…

लॉकडाउन को लेकर आईबीसी 24 से खास बातचीत में मंत्री टीएस सिंह देव ने स्थिति को लेकर न सिर्फ चिंता जाहिर की बल्कि ये माना कि यह तय है कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ेगा और लॉक डाउन इसका समाधान नही है,,, अगर हमें कोरोना से बचना है तो अपनी लाइफ स्टाइल में इसे शामिल करते हुए एहतियात के साथ जीवन जीना होगा तभी हम कोरोना से अपना और अपने परिवार का बचाव कर सकते है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट, आगामी 24 घंटे के भीतर इन जिलों में हो सकत…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com