अमित जोगी ने उठाया नेशनल वाटर फ्रेमवर्क बिल को छग में लागू करने का मुद्दा

अमित जोगी ने उठाया नेशनल वाटर फ्रेमवर्क बिल को छग में लागू करने का मुद्दा

अमित जोगी ने उठाया नेशनल वाटर फ्रेमवर्क बिल को छग में लागू करने का मुद्दा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: June 9, 2017 3:38 pm IST

 

देशभर में नेशनल वाटर फ्रेमवर्क बिल को लागू करने विधानसभा में संकल्प पारित कराने के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिए हैं। दरअसल, बजट सत्र के दौरान मरवाही विधायक अमित जोगी ने केंद्र सरकार के द्वारा मई 2016 में प्रस्तावित नेशनल वाटर फ्रेमवर्क बिल को छत्तीसगढ़ में लागू करने का मुद्दा उठाया था। जिस पर जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में इस बिल को लागू करने की जरूरत नहीं। इसके बाद अमित जोगी ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मिलकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। आपको बता दें कि बिल के मसौदे के तहत उपलब्ध जल की प्राथमिकता तय की गई है। जिसके तहत पहली प्राथमिकता पेयजल, दूसरी कृषि और अंत में उद्योग है, जबकि छत्तीसगढ़ में उद्योगपतियों को पहले पानी दिए जाने का आरोप अमित जोगी ने लगाया था। 

 

 


लेखक के बारे में