आंध्र प्रदेश सरकार ने ईएपीसीएटी परीक्षा 2021 की तारीख घोषित की

आंध्र प्रदेश सरकार ने ईएपीसीएटी परीक्षा 2021 की तारीख घोषित की

आंध्र प्रदेश सरकार ने ईएपीसीएटी परीक्षा 2021 की तारीख घोषित की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: June 19, 2021 11:13 am IST

अमरावती, 19 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को ‘इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी साझा प्रवेश परीक्षा’ (ईएपीसीएटी) की तिथियों की घोषणा की।

ईएपीसीएटी के लिए अधिसूचना 24 जून को जारी की जाएगी और ऑनलाइन माध्यम से 25 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। देरी से आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अगस्त है और इसके लिए 10 हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ए सुरेश ने कहा कि ईएपीसीएटी-2021 परीक्षा 19 अगस्त से 15 अगस्त के बीच आयोजित होगी।

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में