मंदिर हसौद सड़क हादसे में सीएम नवीन पटनायक ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख सहायता राशि देने का किया ऐलान

Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: September 5, 2020 6:37 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद सड़क हादसे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 7 मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

पढ़ें- मुंबई की अदालत में पेश किए जा सकते हैं शौविक और मिर…

सीएम नवीन पटनायक ने मंत्री सुसंता सिंह को रायपुर जाने और आवश्यक सहायता देने के लिए निर्देश दिए हैं। आपको बता दें आज तड़के मंदिर हसौद के पास ओडिशा से गुजरात के सूरत जा रही मजदूरों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई।

पढ़ें- महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई घायल हैं जिन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। 

लेखक के बारे में