बृजमोहन अग्रवाल पर बांध का पानी फार्म हाउस में डायवर्ट करने का आरोप

बृजमोहन अग्रवाल पर बांध का पानी फार्म हाउस में डायवर्ट करने का आरोप

बृजमोहन अग्रवाल पर बांध का पानी फार्म हाउस में डायवर्ट करने का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 31, 2017 4:51 pm IST

आरोपों में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रिसॉर्ट बनाने के मामले में घिरे प्रदेश सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर. अब छपोराडीह के लोगों ने 60 एकड़ में बनाए बांध के पानी को एनीकट बनाकर डायवर्ट करने और अपने फार्म हाउस ले जाने का आरोप लगाया है। बृजमोहन ने एक बार फिर दोहराया है कि उनका किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं। लेकिन कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने मुद्दे पर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।

बांध का पानी फार्महाउस में हो रहा था डायवर्ट

गीली मिट्टी पर बने ये गड्ढे और ये निशान उस पोल को उखाड़े जाने के हैं, जिस पर एक दिन पहले तक सीमेंट का पोल खड़ा था और तार का घेरा लगाकर इस जमीन पर कब्जा था। ये तस्वीरें भी इन गांववालों की तरह ये कह रही हैं कि महासमुंद के जलकी-छपोराडीह में 60 एकड़ के बांध का पानी खेतों की बजाय मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रिसॉर्ट और फार्म हाउस में जा रहा था। खेतों को पानी नहीं मिलने की वजह से जब विवाद बढ़ा, तो इसे खुद फार्म हाउस के कर्मचारियों ने हटा लिया।

आरोप ये भी है कि फार्म हाउस के भीतर ट्रांसफार्मर लगाकर पांच कनेक्शन जारी किए गए। जिनमें से चार किसी और के नाम पर है। जल संसाधन विभाग के साथ अब बिजली विभाग के अफसर भी मामले में जांच की दुहाई दे रहे हैं। पहले ही मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को अब विवाद में नया मुद्दा मिल गया है। भूपेश बघेल ने तो बृजमोहन के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। 

हालांकि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने पुराने स्टैंड पर अब भी कायम हैं और चुनौती देते हुए ये कह रहे हैं. कि चाहे जिससे जांच करा लें, उनका किसी सरकारी जमीन पर कोई कब्जा नहीं। इस बीच खबर है कि श्याम वाटिका रिसॉर्ट को 15 मार्च 2017 और 9 जुलाई 2017 राजस्व विभाग ने दो बार नोटिस जारी की है। लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। जाहिर है मंत्री की मुश्किलें आने वाले दिनों में भी कम होती नजर नहीं दिख रहीं।


लेखक के बारे में