अनुराग कश्यप ने पायल घोष के बलात्कार के आरोपों को किया खारिज, कहा- उस समय मैं श्रीलंका में था

अनुराग कश्यप ने पायल घोष के बलात्कार के आरोपों को किया खारिज, कहा- उस समय मैं श्रीलंका में था

अनुराग कश्यप ने पायल घोष के बलात्कार के आरोपों को किया खारिज, कहा- उस समय मैं श्रीलंका में था
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 2, 2020 11:12 am IST

मुम्बई: फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री पायल घोष के बलात्कार के आरोपों को ‘‘झूठा और धुष्ट’’ बताते हुए शुक्रवार को पुरजोर तरीके से खारिज किया और कहा कि प्राथमिकी में घटना की जो काल बताया गया है, उस दौरान वह देश में ही नहीं थे। मामले में कश्यप से पुलिस की पूछताछ के एक दिन बाद फिल्मकार की वकील ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि कश्यप ने पुलिस को 2013 अगस्त के दौरान फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में श्रीलंका में होने के सबूत दिए हैं।

Read More: बच्चों की खरीद फरोख्त का मामला, वास्तविक मां का पता लगाने पुलिस ने कराया 3 महिलाओं का DNA टेस्ट

घोष ने 22 सितम्बर को वर्सोवा थाने में कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि कश्यप ने अगस्त 2013 में उनके साथ बलात्कर किया था। फिल्मकार की वकील प्रियंका खिमानी ने एक बयान में कहा, ‘‘ कश्यप ने मामले में सभी आरोपों को खारिज किया है और पुलिस को बयान दर्ज करा दिया है। अपने बयान के समर्थन में पेश कश्यप के सबूत दर्शाते हैं कि घोष की शिकायत एकदम झूठी है।’’

Read More: उत्तर प्रदेश पुलिस का राहुल गांधी से बर्ताव ‘लोकतंत्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म’: शिवसेना नेता संजय राउत

मुम्बई पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को आठ घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद कश्यप ने कहा था कि वह ‘‘दृढ़ता से’’ कानूनी रास्ते अपनाएंगे। खिमानी ने एक बयान में कहा, ‘‘ कश्यप ने इस बात के सबूत मुहैया कराए हैं कि वह अगस्त 2013 में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में श्रीलंका में थे। कश्यप ने स्पष्ट रूप से इस कथित घटना के होने और उनके खिलाफ लगाए सभी आरापों को खारिज किया है।’’ उन्होंने कहा कि फिल्मकार का मानना है कि घोष के लगातार बदलते बयानों से ही उनके झूठ का पर्दाफाश हो जाता है।

Read More: कांग्रेस प्रत्याशी के बिगड़े बोल- मां का दूध पिया है तो फूल सिंह बरैया से मुकाबला कर ले, सीएम शिवराज ने किया पलटवार, कही ये बात

बयान में कहा गया है, ‘‘कश्यप ऐसी किसी भी घटना के होने को पूरी तरह खारिज करते हैं और आपराधिक न्याय प्रणाली का दुरुपयोग करने और गुप्त उद्देश्यों के लिए ‘मी टू’ अभियान का इस्तेमाल करने के लिए घोष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। कश्यप को भरोसा है कि सत्य की जीत होगी।’’ अभिनेत्री ने पिछले महीने ट्वीट कर कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद, कश्यप के खिलाफ इस सप्ताह वर्सोवा थाने में भादंवि की धारा 376(I), 354, 341 और 342 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घोष ने मंगलवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी।

Read More: मंत्री गोपाल भार्गव के निरीक्षण के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, 3 कर्मचारी निलंबित, BMO-ड्यूटी डॉक्टर को भेजा नोटिस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"