एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट का लोकार्पण, 76 फीसदी बिजली एमपी को और दिल्ली मेट्रो को मिलेगी 24% बिजली
एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट का लोकार्पण, 76 फीसदी बिजली एमपी को और दिल्ली मेट्रो को मिलेगी 24% बिजली
रीवा, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के रीवा में एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने प्लांट का लोकार्पण किया।
पढ़ें- कार नहीं पलटी, सरकार पलटने से बचाई गई- अखिलेश यादव
इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम शिवराज भी जुड़े हैं। एशिया के सबसे बड़े इस सोलर प्लांट का के जरिए 76 फीसदी बिजली एमपी को और दिल्ली मेट्रो को मिलेगी 24% बिजली।
पढ़ें- एनकाउंटर में गैंगस्टर विकास खल्लास, जानिए मुठभेड़ और मौत तक की पूरी..
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ तहसील में बना है एशिया का सबसे बड़ा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट। 750 मेगावाट बिजली की क्षमता वाले इस सोलर प्लांट से न सिर्फ दिल्ली मेट्रो के पहिये चलेंगे, बल्कि मध्यप्रदेश समेत दूसरे राज्य के लोगों के घर भी रोशन होंगे। ये अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट लगभग 1590 एकड़ जमीन पर तैयार किया गया है।
पढ़ें- देश में बीते 24 घंटे में करीब 27 हजार कोरोना पॉजिटि…
ये रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड, एमपी उर्जा विकास निगम लिमिटेड और भारत की सौर उर्जा निगम की एक ज्वाइंट वेंचर है। 2017 में तत्कालीन केंद्रीय नगर विकास मंत्री वेंकैया नायडू की मौजूदगी में इसके लिए MoU हुआ था। प्लांट के अंदर सौर उर्जा से बिजली उत्पादन के लिए 3 यूनिट हैं। तीनों इकाइयों से 250-250 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

Facebook


