नवंबर में धुआंधार प्रचार के लिए आएंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, ये है शेड्यूल

नवंबर में धुआंधार प्रचार के लिए आएंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, ये है शेड्यूल

नवंबर में धुआंधार प्रचार के लिए आएंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, ये है शेड्यूल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: October 15, 2018 7:42 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती अगले माह नवंबर में धुआंधार प्रचार पर निकलने वाली हैं। नवंबर में वे डोंगरगढ़, भिलाईनगर, जांजगीर, रायपुर नवागढ़ और कसडोल विधानसभा में सभाएं लेंगी।

पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 4 नवंबर को मायावती डोंगरगढ़ और भिलाईनगर में सभा को संबोधित करेंगी। इसी तरह 16 नवंबर को जांजगीर और 12 रायपुर में उनकी आमसभा रखी गई है। जबकि 17 नवंबर को नवागढ़ और कसडोल में उनकी आमसभा होगी।

यह भी पढ़ें : डिवाइडर तोड़ श्रद्धालुओं की टोली में घुसी कार,तीन घायल, भीड़ ने कार में की तोड़फोड़

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में बसपा और जोगी कांग्रेस ने गठबंधन किया है। इस गठबंधन में सीपीआई भी शामिल हो गई है जो बस्तर की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले मायावती ने बिलासपुर में जोगी कांग्रेस के संस्थापक अजीत जोगी के साथ संयुक्त आमसभा कर चुकी हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में