शह मात The Big Debate: जनता के द्वार, हाजिर सरकार! सीएम डॉ. यादव ने की जनविश्वास अभियान की शुरुआत, जनविश्वास मुहीम से क्या मजबूत होगी जमीनी पकड़

CM Jan Vishwas Abhiyan: सीएम डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जनविश्वास अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सीएम मोहन ने जनता से संवाद किया।

शह मात The Big Debate: जनता के द्वार, हाजिर सरकार! सीएम डॉ. यादव ने की जनविश्वास अभियान की शुरुआत, जनविश्वास मुहीम से क्या मजबूत होगी जमीनी पकड़

CM Jan Vishwas Abhiyan/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: August 7, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: August 7, 2026 11:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जनविश्वास अभियान की शुरुआत की।
  • इस दौरान सीएम मोहन ने जनता से संवाद किया।
  • इधर कांग्रेस- जन विश्वास अभियान पर तंज कस रही है।

CM Jan Vishwas Abhiyan: भोपाल: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार अब सुशासन की समीक्षा मंत्रालय के बंद कमरों में नहीं, बल्कि सीधे जनता के बीच जाकर कर रही है। शुक्रवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जनविश्वास अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सीएम मोहन ने जनता से संवाद किया शिकायतें सुनी, प्रशासनिक समीक्षा की..साथ ही सीएम मोहन ने ऑन द स्पॉट फैसले भी किए। सीएमएचओ, तहसीलदार और पटवारी को सस्‍पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि जो अच्छा काम करेंगे,उन अफसरों को सम्मानित भी किया जायेगा।

दरअसल , जनविश्वास अभियान के तहत हर शुक्रवार सीएम मोहन, मंत्री, मुख्य सचिव, कलेक्टर और विभागीय अधिकारी फील्ड में रहकर आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे। सरकार ने साफ कर दिया है कि अभियान के दौरान हर शुक्रवार- मंत्रालय, संभाग, जिला स्तर पर कोई बड़ी बैठक नहीं होगी। पूरा सरकारी अमला फील्ड विजिट करेगा। मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे।

CM Jan Vishwas Abhiyan: इधर कांग्रेस- जन विश्वास अभियान पर तंज कस रही है। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के इस तरह के अभियान पहले भी चले लेकिन नतीजा जीरो रहा।

कुलमिलाकर जनविश्वास अभियान के जरिए जहां सरकार सुशासन का दावा कर रही है, तो कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करने में पीछे नहीं है, लेकिन सवाल ये कि- अधिकारियों के फिल्टर के बाद क्या आम लोग सीधे सीएम और मंत्रियों तक पहुंच पाएंगे? क्या सुशासन की गाड़ी जनता तक आसानी से पहुंच पाएगी? सवाल ये कि- आखिर विपक्ष के आरोपों में कितना दम है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या जनविश्वास अभियान, मिशन- 2028 की नब्ज टटोलने का अभियान है?

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.