आरंग के कार्यकर्ताओं ने पुनिया के सामने किया हंगामा, शिव डहरिया को बताया पैराशूट प्रत्याशी

आरंग के कार्यकर्ताओं ने पुनिया के सामने किया हंगामा, शिव डहरिया को बताया पैराशूट प्रत्याशी

आरंग के कार्यकर्ताओं ने पुनिया के सामने किया हंगामा, शिव डहरिया को बताया पैराशूट प्रत्याशी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 20, 2018 10:02 am IST

रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रायपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के सामने जोरदार हंगामा किया। ये कार्यकर्ता शिव डहरिया को पैराशूट प्रत्याशी बनाते हुए उन्हें आरंग से टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे।

हंगामा कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 20 दावेदारों में से किसी एक को प्रत्याशी को बनाए जाने की मांग की। कार्यकर्ता पुनिया की गाड़ी सामने लेट गए, वे अपने साथ पोस्टर भी लेकर पहुंचे थे जिसमें पैराशूट प्रत्याशी का विरोध किए जाने की बात लिखी थी। आरंग विधानसभा क्षेत्र से पीयूष कोसरे, वेदराम मनहरे और नारायण कुर्रे दावेदार हैं

यह भी पढ़ें : लश्कर-ए-तैयबा का धमकी भरा खत, इन रेलवे स्टेशनों को दी बम से उड़ाने की धमकी

वहीं पुनिया ने कहा कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। अभी आरंग के बारे में चर्चा ही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव से लड़ने की बात कहकर अजीत जोगी मुकर गए। उनका सीएम का विरोध दिखावा थाजनता को सबकुछ समझ मे आ गया हैकांग्रेस की बाकी टिकटें भी जल्द जारी होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसान सम्मेलन में आ रहे हैं, वे अपनी बात रखेंगे

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में