स्ट्रॉन्ग रूम में देर रात बाहरी लोगों के घुसने की आशंका, कांग्रेस का हंगामा, ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप
स्ट्रॉन्ग रूम में देर रात बाहरी लोगों के घुसने की आशंका, कांग्रेस का हंगामा, ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप
खरगोन। खरगोन के पीजी कॉलेज में बनाए गए खरगोन जिले की सभी 6 विधानसभाओं के स्ट्रांग रूमों को मतदान के तुरंत बाद सील किए जाने के बाद अचानक बीती रात कुछ हलचल दिखाई दी। बाहर से ईवीएम के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद खरगोन के कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के सामने जमकर हंगामा मचाया। वहीं मामले की सूचना के बाद भीकनगांव की कांग्रेस प्रत्याशी झूमा सोलंकी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची। इस दौरान रवि जोशी ने जिला प्रशासन पर ईवीएम की हेरापफेरी के गंभीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
उनका आरोप है कि रात करीब साढे आठ बजे कॉलेज परिसर में कुछ खराब मशीनों को एक वाहन के जरिए बाहर से लाकर कॉलेज परिसर के अंदर लाया गया और मशीनों को यहां उतारी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आला प्रशासनिक अधिकारियों के कई कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर जमा हो गए और देर रात तक हंगामा चलता रहा।
वहीं सतना में भी स्ट्रांग रूम परिसर में तीन कार्टून के साथ पीछे के गेट से अज्ञात लोगों के प्रवेश करने से जमकर बवाल हुआ। कार्टून सहित स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया, स्ट्रांग रूम के सामने टेंट लगाकर ईवीएम की तकवारी कर रहे प्रत्याशियों के समर्थकों की माने तो अज्ञात लोगों के स्ट्रांग रूम से बाहर आने पर जब पूछताछ और रोकने की कोशिश की तो अज्ञात लोग वाहन लेकर भाग खड़े हुये। बस फिर क्या था, सतना जिले की सातों विधानसभाओ के कांग्रेस बहुजन अन्य पार्टियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ व्यंकट स्कूल क्र-1 स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे, एसडीएम वाहन को पंचर कर दिया गया, बैरिकेट उखाड़ दिया गया, शिवराज सिंह नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे, सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने एक सुर में ईवीएम मशीन बदलने का सीधा आरोप लगाया, देखते ही देखते व्यंकट स्कूल इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

Facebook


