सहायक ट्रक चालक ने चालक को चाक़ू मारा, अस्पताल में मौत

सहायक ट्रक चालक ने चालक को चाक़ू मारा, अस्पताल में मौत

सहायक ट्रक चालक ने चालक को चाक़ू मारा, अस्पताल में मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: April 13, 2021 7:00 am IST

कौशांबी (उप्र), 13 अप्रैल (भाषा) कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर मंगलवार को आपस में हुए विवाद के बाद सहायक ट्रक चालक ने ट्रक चालक पर चाकू से वार किया ,जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरेली निवासी इरशाद (34) ट्रक चालक था और राजाराम नामक युवक उसके साथ सहायक का काम करता था।

उन्होंने बताया कि सुबह फतेहपुर ज़िले के खागा कस्बे के पास इरशाद व राजाराम के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद राजाराम ने इरशाद पर चाकू से कई वार किए और मौके से भाग निकला।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद इरशाद किसी तरह हिम्मत कर ट्रक लेकर कौशांबी जिले के अझुवा बाजार पहुंचा,वहां उसे घायल अवस्था में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इरशाद को जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान इरशाद की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि इरशाद ट्रक लेकर इंदौर से पटना जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं आनन्द मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में