बांदा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बांदा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बांदा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 31, 2021 5:23 am IST

बांदा (उत्तर प्रदेश), 31 मई (भाषा) बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह पिपरगवां गांव के सुनील वर्मा ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी सरोज (22) की पिटाई कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता बड़कू वर्मा ने सुनील और उसके छोटे भाई रज्जू के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। रज्जू की तलाश की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में