वैक्सीन की एक ही डोज लें कोविड को मात दे चुके लोग, देखें आखिर वैज्ञानिकों ने क्यों कही ये बात
वैक्सीन की एक ही डोज लें कोविड को मात दे चुके लोग, देखें आखिर वैज्ञानिकों ने क्यों कही ये बात
वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 31 मई (भाषा)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दावा किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों के लिये इस बीमारी से बचाव के वास्ते टीके की मात्र एक खुराक ही पर्याप्त है। गौरतलब है कि फिलहाल देश में दो टीकों… कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिली हुई है। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को दोनों टीकों की दो खुराक लेने की जरूरत है।
Read More News: कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 8 घायल, कुछ लोग अभी फंसे हैं कार में
बीएचयू के जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे और न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा की टीम ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों के शरीर में टीके की पहली खुराक लेने के 10 दिन बाद ही पर्याप्त एंटी बॉडी बन जाती है। उनका दावा है कि ऐसे लोगों के लिए टीके की एक खुराक ही पर्याप्त है।
Read More News: KTU की क्लर्क हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, KYC अपडेट करने के नाम पर लगाया 2 लाख 40 हजार रुपए का चूना
प्रोफेसर चौबे ने बताया कि 20 लोगों पर किये गए अध्ययन में यह पता चला है कि संक्रमण से उबर चुके लोगों में एंटी बॉडी तेजी से बनती है, वहीं स्वस्थ लोगों में एंटीबाडी बनने में 3 से 4 हफ्ते का समय लगता है।

Facebook


