भूपेश बघेल सीडी कांड मसले पर दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

भूपेश बघेल सीडी कांड मसले पर दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

भूपेश बघेल सीडी कांड मसले पर दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: October 30, 2017 7:47 am IST

छत्तीसगढ़ की सियासत में एक सीडी कांड से जमकर घमासान मचा हुआ है. सीडी कांड मामले में विनोद वर्मा के साथ-साथ भूपेश बघेल के खिलाफ भी बीजेपी के नेताओं ने FIR दर कराया था. 

ये भी पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा संभालेंगे बीजेपी की कमान

इसी सिलसिले में भूपेश बघेल रविवार को दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं से सलाह लेने पहुंचे थे, सोमवार को वापस रायपुर लौट आए हैं. दिल्ली में भूपेश बघेल की विवेक तनखा, कपिल सिब्बल के साथ इस मसले पर चर्चा हुई. 

ये भी पढ़ें- शिवराज ने कहा- प्रदेश की ब्रांडिंग करने गया था

सीडी कांड मामले में गिरफ्तार पत्रकार विनोद वर्मा रायपुर पुलिस की रिमांड पर हैं. विनोद वर्मा ने सीडी में छत्तीसगढ़ के मंत्री का सेक्स वीडियो होने का दावा किया था. जिसके बाद उन्हें अवैध वसूली और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. रायपुर कोर्ट इस मामले में सुनवाई कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के धार में अवैध शराब पर चला आबकारी विभाग का बुलडोजर

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में