BJP-RSS पर सीएम भूपेश का बड़ा हमला, गांधी, पटेल और बोस को अपनाने का दावा करने वाले पहले सावरकर को छोड़ें..गोडसे मुर्दाबाद कहें

BJP-RSS पर सीएम भूपेश का बड़ा हमला, गांधी, पटेल और बोस को अपनाने का दावा करने वाले पहले सावरकर को छोड़ें..गोडसे मुर्दाबाद कहें

BJP-RSS पर सीएम भूपेश का बड़ा हमला, गांधी, पटेल और बोस को अपनाने का दावा करने वाले पहले सावरकर को छोड़ें..गोडसे मुर्दाबाद कहें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: January 23, 2021 12:29 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजीव भवन में आयोजित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर एक बार फिर आरएसएस और भाजपा पर तीखा हमला बोला..सीएम ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने गांधी, पटेल और सुभाष बाबू को अपनाने का दावा तो करती है…लेकिन सावरकर और गोसे को छोड़ना नहीं चाहती….गांधीजी या नेताजी को अपनाना है तो उनके विचारों को मानना होगा….सावरकर और गोडसे को छोड़ना होगा..भाजपाई गांधी को अपनाने से पहले गोडसे मुर्दाबाद कहें।

ये भी पढ़ेंः योजना आयोग कार्यालय में ‘सुभाष चंद्र बोस ब्रेनस्टार्म सेंटर‘ का वर्चुअल लोकार्पण, सीएम बघेल बोले-…

सीएम ने कहा कि हमें देश की आजादी का इतिहास जानना जरूरी है…संगोष्ठी में वक्ता प्रोफ़ेसर सौरभ वाजपेयी ने कहा आज कुछ लोग नेताजी को हड़पना चाहते है..RSS की आज़ादी में क्या भूमिका रही, बताए? उन्होंने कहा कि ये लोग नेताजी को याद करते हैं तो नेहरू- गांधी से मतभेद बताते है बीजेपी को हिंदुओं से प्यार लेकिन हिंद शब्द से समस्या है, उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज में सभी धर्मों के लोग शामिल थे। मूर्ति चोरी कर कोई किसी देव का आराधक नहीं हो जाता।

ये भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री भूपेश का ऐलान, राज्य पुलिस अकादमी अब नेताजी सुभाषचंद्र …

वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि महापुरुष पूरे देश, विश्व और समाज के होते हैं..आज़ादी के समय दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लाखों लोगों ने योगदान दिया है..कांग्रेस हमेशा आज़ादी के नाम पर राजनीति कर श्रेय लेती है।

ये भी पढ़ेंः सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती : CM भूपेश बघेल ने कहा-स्वतंत्रता क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com