इंदौर से राहत की बड़ी खबर, शहर के अलग-अलग हॉस्पिटल से 115 मरीज हुए डिस्चार्ज

इंदौर से राहत की बड़ी खबर, शहर के अलग-अलग हॉस्पिटल से 115 मरीज हुए डिस्चार्ज

इंदौर से राहत की बड़ी खबर, शहर के अलग-अलग हॉस्पिटल  से 115 मरीज हुए डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: May 2, 2020 3:34 pm IST

इंदौर। कोरोना संकट से जूझ रहे इंदौर शहर के लिए बड़ी राहत की खबर आई है, यहां से आज एक साथ 115 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। ये सभी मरीज कोरोना से जंग जीतकर और पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट रहे हैं। ये न सिर्फ जनता के लिए बल्कि प्रशासन के लिए भी सुकून देने वाली खबर है। आज अलग अलग कोविड अस्पतालों से 115 मरीज डिस्चार्ज हुए।

ये भी पढ़ें:गुजरात में 24 घंटे में 333 नए मामले सामने आए, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 37 हजार 776 हुई

जिसमें एमआरटीवी से 1, अरविंदो हॉस्पिटल 54, प्रेसिडेंट पार्क 19, चोइथराम हॉस्पिटल 3, वॉटर लीली 27, रॉबर्ट नर्सिंग से 11 शामिल हैं। मौके पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने डिस्चार्ज हुए सभी मरीजों को ताली बजाकर हॉस्पिटल से विदाई दी । बड़ी संख्या में लगातार इंदौर शहर से जिस तरह से संक्रमित मरीज सामने आ रहे थे ठीक उसी तरह से अब इंदौर शहर से मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी बड़ी संख्या में शुरू हो गया है ।  ठीक होने वाली मरीज का कहना है कि हॉस्पिटल में पूरी दिनचर्या का ख्याल रखा जाता था समय पर खाना समय पर दवाई और पूरी तरीके से ट्रीटमेंट दिया जा रहा था जिसके लिए वे सभी डॉक्टर्स और प्रदेश सरकार के मुखिया का धन्यवाद प्रेषित करते हैं और ऐसी विकट परिस्थिति में कोरोना वायरस किस तरीके से उनकी सेवा में लगे हैं इसके लिए वे सभी का दिल से धन्यवाद प्रेषित करते हैं ।

ये भी पढ़ें: श्रम विभाग ने जारी किए 7 हेल्प लाइन नंबर, अन्य राज्…

बता दें कि इंदौर में मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज हैं, मध्यप्रदेश में मरीजों की संख्या 2766 तक पहुंच गई हैं। वहीं इंदौर में यह संख्या 1545 तक पहुंच गई है, जहां अब तक 65 मौतें भी हो चुकी है। वहीं राजधानी भोपाल में 526 मरीज मिले हैं उनमें से 14 की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: दुनिया में अब तक 34 लाख 24 हजार 210 लोग कोरोना संक्…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com