धान खरीदी मामले पर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, रमन सिंह ने पैदा की गलतफहमी, केंद्र से समय लेकर करेंगे स्थिति स्पष्ट

धान खरीदी मामले पर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, रमन सिंह ने पैदा की गलतफहमी, केंद्र से समय लेकर करेंगे स्थिति स्पष्ट

धान खरीदी मामले पर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, रमन सिंह ने पैदा की गलतफहमी, केंद्र से समय लेकर करेंगे स्थिति स्पष्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: January 2, 2021 7:43 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धान खरीदी मामले पर बड़ा बयान आया है, उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने धान खरीदी पर गलतफहमी पैदा की है, विधानसभा में रमन सिंह ने कहा 25 सौ रुपए की राशि किसानों को नहीं मिली, तभी हमने कहा था कि दोनों बातों को जोड़ा नहीं जाना चाहिए, हम किसानों से समर्थन मूल्य की दर पर ही खरीदी कर रहे हैं, इनपुट सपोर्ट के रूप में हम किसानों को न्याय योजना के तहत राशि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ में राजधानी समेत संभाग मुख्यालयों में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन शुरू, स्वास्थ्य मंत्…

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई और उसके नेता षड्यंत्र कर रहे हैं, मैंने मुख्य सचिव को केंद्र सरकार से समय लेकर स्थिति स्पष्ट करने कहा है, अगर केंद्र भी अपनी टीम छत्तीसगढ़ भेजना चाहे तो स्वागत है, मैं समझता हूं बातचीत के बाद इस विषय का सकारात्मक हल हो जाएगा।

ये भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, विद्युत विभाग ने इस तारीख तक के…

बता दें कि बीते दिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फोन कर सीएम भूपेश बघेल से चर्चा की थी और धान खरीदी और बोनस को लेकर जानकारी मांगी थी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com