पूर्व प्रेमी को मिलने बुलाया और कर दिया चाकू से हमला

पूर्व प्रेमी को मिलने बुलाया और कर दिया चाकू से हमला

पूर्व प्रेमी को मिलने बुलाया और कर दिया चाकू से हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 22, 2018 2:59 pm IST

अंबिकापुर में एक युवती ने अपने पुर्व प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या करने की कोशिश की है। पुर्व प्रेमी की हत्या करने की कोशिश में युवती का वर्तमान प्रेमी भी शामिल था। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के केदारपुर इलाके में हुई इस हैरान कर देने वाली घटना में रितेश जायसवाल नाम के युवक को उसकी पुर्व प्रेमिका सपना श्रीवास्तव ने फोन किया और कहा कि वो परेशान है और उससे मिलना चाहती है।

यह भी पढ़ें – ये क्या हुआ… कलेक्टर के मोबाइल से वायरल हुआ अश्लील वीडियो

रितेश ने उसे मिलने का समय दिया, घायल रितेश की मानें तो वो और सपना आपस में बात कर रहे थे और उसी बीच उसका प्रेमी वहां पहुंच गया जिसने रितेश के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे पीछे से पकड़ कर सपना को कहा कि वो चाकू मारे, युवक के कहने पर सपना ने अपने पुर्व प्रेमी रितेश को तीन से चार बार चाकू मारा जिसके बाद रितेश किसी तरह से उनके चंगुल से छूटा और वहां से भागकर पड़ोस के लोगों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – टीएस सिंहदेव के बदले सुर, खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताने वाले बयान से पलटे

घायल रितेश को लोगों ने आपसी मदद से अस्पताल पहंुचाया तब तक आरोपी युवती और उसका प्रेमी वहां से फरार हो चुके थे। घायल रितेश का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस आरोपी युवती और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में