Bilaspur Crime News: गरबा कार्यक्रम में जानें निकली युवती को सुनसान जगह पर ले गया ऑटो चालक, फिर किया घिनौना कांड, अब पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Bilaspur Crime News: बिलासपुर में गरबा कार्यक्रम में शामिल होने निकली युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।
Bilaspur Crime News/Image Credit: IBC24
- न्यायधानी बिलासपुर में गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची युवती से दुष्कर्म।
- ऑटो चालक युवक ने दिया वारदात को अंजाम।
- शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
Bilaspur Crime News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गरबा कार्यक्रम में शामिल होने निकली युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। ऑटो चालक ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। कोतवाली क्षेत्र की युवती गरबा के लिए कुंदन पैलेस गई थी, लेकिन कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था। इसी दौरान ऑटो चालक ने युवती को घुमाने का झांसा दिया.. युवती बहकावे में आकर दोबारा ऑटो में बैठ गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Bilaspur Crime News: इसके बाद चालक ऑटो को एफसीआई गोदाम और रेलवे डिपो के पास सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तारबाहर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकंडा निवासी आरोपी चालक करन दरभे को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Petrol-Diesel Purchase Limit: अब सिर्फ इतने लीटर पेट्रोल खरीद पाएंगे वाहन चालक, डीजल के लिए भी तय हुई लिमिट, इन कंपनियों ने लिया बड़ा फैसला
- 2026 Asian Games: बारिश भी नहीं बन सकी बाधा, एशियन गेम्स में बेटियों ने फिर किया कमाल, भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल
- Liquor price hike in Delhi: एक अक्टूबर से बढ़ जायेंगे शराब के दाम!. जाम छलकाने चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत!.. क्या एक्साइज ड्यूटी और रिटेल मार्जिन है इजाफे की वजह?..

Facebook


