शराब और बियर बार की ओर से भगवान के नाम के उपयोग पर प्रतिबंध के लिए लाया गया विधेयक

शराब और बियर बार की ओर से भगवान के नाम के उपयोग पर प्रतिबंध के लिए लाया गया विधेयक

शराब और बियर बार की ओर से भगवान के नाम के उपयोग पर प्रतिबंध के लिए लाया गया विधेयक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 5, 2021 2:49 pm IST

मुंबई, पांच मार्च (भाषा) शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में एक निजी विधेयक पेश किया जिसमें शराब और बियर बार द्वारा भगवान के नाम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है।

इसके जरिए शराब की दुकानों और बीयर बार के होर्डिंग और नाम के बोर्ड पर देवी-देवताओं, संतों, महान हस्तियों और राष्ट्रीय नायकों के नाम व तस्वीरों का उपयोग प्रतिबंधित करने का प्रावधान किया गया है। इस विधेयक पर अगले सत्र में चर्चा होगी।

कायंदे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ” सदन द्वारा विधेयक को चर्चा के लिए स्वीकार किया गया है। इस पर अगले सत्र में चर्चा होगी।”

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में