सतना: चित्रकूट में आज बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

सतना: चित्रकूट में आज बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

सतना: चित्रकूट में आज बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: September 9, 2017 6:22 am IST

सतना के चित्रकूट में आज से दो दिन तक भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है. इस बैठक के बहाने भाजपा चित्रकूट में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारी का भी आगाज करेगी. ये सीट कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के बाद खाली हुई है. आज से शुरू हो रही दो दिन की इस बैठक में किसानों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही किसानों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जा सकती है. बैठक में सीएम शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन समेत भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे. बैठक में स्वच्छता का संदेश देने के मकसद से फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ भी दिखाई जाएगी. 


लेखक के बारे में