कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के गुपचुप दौरे पर BJP ने उठाए सवाल, निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर चर्चा तेज

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के गुपचुप दौरे पर BJP ने उठाए सवाल, निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर चर्चा तेज

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के गुपचुप दौरे पर BJP ने उठाए सवाल, निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर चर्चा तेज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 21, 2020 9:14 am IST

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के दौरे पर BJP ने निशाना साधा है, छत्तीसगढ़ BJP की ओर से ट्वीट कर सवाल उठाया गया है। बीजेपी ने ​कहा है कि दिल्ली और छत्तीसगढ़ दोनों जगह कोरोना संक्रमण फैला हुआ है, ऐसे में नियमत: इन्हें क्वारंटाइन होना चाहिए, जिन-जिन से इनकी मुलाकात हुई उन्हे भी कोरेंटाईन होने चाहिए। साथ ही यह भी सवाल किया है कि विधि-निषेध का उल्लंघन हो तो इनपर क्या कार्रवाई होना चाहिए?

ये भी पढ़ें: पुनिया के अचानक दौरे से हड़कंप, निगम-मंडल, आयोग और बोर्ड में नियुक्…

बता दें कि ऐसी खबरें आ रही है कल शाम कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया अचानक रायपुर दौरे पर पहुंचे, इस दौरान उन्हे एयरपोर्ट से लेने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम गए हुए थे, इसके बाद कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच निगम-मंडल और बोर्ड पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा हुई है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल का ग्रीन सिग्नल मिलते ही रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ …

वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी छ्ग कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के गुपचुप दौरे पर चुटकी ली है। उन्होने कहा कि ये इस बात को साबित करता है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, शनिवार को पुनिया का गुपचुप दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश में मंत्रिमंडल के फेरबदल और निगम मण्डल की नियुक्ति की चर्चाएं तेज हैं।

ये भी पढ़ें: चीन की झड़प में शहीद जवानों पर राहुल गाधी का बड़ा हमला, बोले ‘नरेंद्र मोदी अस…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com