भाजपा किसान मोर्चा की मांग, धान खरीदी पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार और 15 दिन बढ़ायी जाए अवधि

भाजपा किसान मोर्चा की मांग, धान खरीदी पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार और 15 दिन बढ़ायी जाए अवधि

भाजपा किसान मोर्चा की मांग, धान खरीदी पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार और 15 दिन बढ़ायी जाए अवधि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: February 22, 2020 1:46 pm IST

महासमुंद। बस्तर संभाग में आदिवासी किसानों पर हुवे लाठी चार्ज, धान खरीदी की तिथि बढ़ाने सहित 10 सूत्रीय मांग को लेेकर प्रदेश भाजपा के आहृावन पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज महासमुंद नगर के लोहिया चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया ।

ये भी पढ़ें:अजीत जोगी से मिले सीएम भूपेश बघेल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, सरगुजा पैल…

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर, कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व आरंग विधायक मारकंडे चन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा की मांग हैे कि धान खरीदी के संबंध में राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी करे, किसानों से किये गये वादे के अनुसार सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदे और कम से कम 15 दिन खरीदी अवधि को बढाया जावें आदि ।

ये भी पढ़ें: मालगाड़ी की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, पुलिस ने बरामद किया डेड…

उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओ ने रैली निकालकर प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा । किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है । अभी बहुत से किसान ऐसे हैं जो अपना धान नही बेच पाये हैं । इन्ही मुद्दो को लेकर प्रदेश के सभी जिलो में आज धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का आर्थिक विकास मॉडल देश के लिए मिसाल- सीएम भूपेश बघेल


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com