छग : कोरबा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
छग : कोरबा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिनी बैठक कल से कोरबा में होगी। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामविचार नेता और केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत पार्टी के तमाम दिग्गज शामिल होंगे। कार्यसमिति की बैठक के लिए कोरबा से लगे उरगा के एक होटल में एयरकंडीशंड डोम बनाया गया है। जहां प्रदेश के 203 आमंत्रित पदाधिकारी विचार मंथन करेंगे।
बैठक में शामिल होने वाले टटप्च् को देखते हुए सुरक्षा में एक हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में चैथी बार सरकार बनाने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही कोरबा जिले की चारों सीटों पर काबिज होने के लिए पार्टी विचार मंथन करेगी। क्योंकि जिला स्तर पर गुटबाजी की वजह से जिले की सिर्फ एक ही सीट पर भाजपा का कब्जा है। उम्मीद की जा रही है कि पार्टी पदाधिकारी स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं को गुटबाजी दूर करने का नुस्खा दे सकते हैं।

Facebook


