मरवाही में भाजपा ने झोंकी ताकत, जनसभा में आज पूर्व सीएम रमन सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
मरवाही में भाजपा ने झोंकी ताकत, जनसभा में आज पूर्व सीएम रमन सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
पेंड्रा, छत्तीसगढ़। मरवाही विधानसभा में 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। मतदान की तारीख पास आते ही चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। भाजपा भी अब पूरी ताकत के साथ मैदान में कूद चुकी है।
पढ़ें- ट्रेरर फंडिंग केस, श्रीनगर और दिल्ली के 9 ठिकानों प…
मरवाही में भाजपा की आज जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, सरोज पांडेय, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, भूपेंद्र सवन्नी, गोमती साय, अरुण साव, अजय चंद्राकर सौरभ सिंह सहित कई दिग्गज नेता मरवाही आज पहुंचेंगे।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 7 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को शौर्य…
मरवाही उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। ज्यादा से ज्यादा सभाएं कर नेता कार्यकर्ताओं को चार्ज कर रहे हैं। साथ ही उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।

Facebook


