विकास यात्रा में पत्थलगड़ी की गूंज,रमन बोले-पत्थलगड़ी कोई समस्या नहीं,100 में से 2 गांव में विवाद
विकास यात्रा में पत्थलगड़ी की गूंज,रमन बोले-पत्थलगड़ी कोई समस्या नहीं,100 में से 2 गांव में विवाद
बलरामपुर। विकास यात्रा के तहत बलरामपुर में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने यहां की जनता को कई सौगात दी है। सीएम ने 149 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।
ये भी पढ़ें- चेन स्नेचर गिरफ्तार, 7 मंगलसूत्र और सोने की हार जब्त
स्काई योजना के अंतर्गत 83 हजार लोगों को स्मार्टफोन फोन देने का ऐलान किया गया है। जिसके लिए 19 नए टावर लगाए जाएंगे। 12 लाख अतिरिक्त लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें-राजनाथ के सतना दौरे में हेलीकॉप्टर लैंडिंग में बिजली लाइन बनी बाधा.. तो 17 गांव की बिजली काटी
पत्थलगड़ी को कांग्रेस की उपजाई विवाद बताया है, यहां पत्थलगड़ी की कोई समस्या नहीं हैं, सीएम रमन सिंह के मुताबिक 100 में से दो गांव ऐसे हैं जहां विवाद की स्थिति बन रही है।।
ये भी पढ़ें- संविलियन मुहिम: एक शिक्षाकर्मी 50 वोटर को करेंगे जागरूक, 90 लाख को प्रभावित करने का संकल्प
बलरामपुर में सभा के बाद बीजेपी की विकास रथ आगे बढ़ते हुए सूरजपुर के उंचडीह पहुंची है। मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ यहां राज्यसभा सांसद रामविचार नेता, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा भी मौजूद है। सीएम यहां सभा को संबोधित कर अपने सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। सभा के दौरान सीएम ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे और कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा है कि देश में सिमट कर रह गई कांग्रेस के पास अब कोई और काम नहीं रह गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


