ये क्या हुआ… कलेक्टर के मोबाइल से वायरल हुआ अश्लील वीडियो

ये क्या हुआ... कलेक्टर के मोबाइल से वायरल हुआ अश्लील वीडियो

ये क्या हुआ… कलेक्टर के मोबाइल से वायरल हुआ अश्लील वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: April 22, 2018 11:43 am IST

बलौदा बाजार जिले के एक व्हाटसअप ग्रुप में उस वक्त खलबली मच गई जब जिले के नए कलेक्टर जेपी पाठक के नंबर से व्हाटसअप ग्रुप में अश्लील पोस्ट किया गया। जब इस मामले की पुष्टि हुई तो माजरा कुछ और ही निकला।

बलौदा बाजार जिले के नव पदस्थ कलेक्टर जेपी पाठक का मोबाइल शुक्रवार की रात अचानक गुम हो गया। मोबाइल गुमने के करीब एक डेढ़ घंटे बाद इससे बनाए गए व्हाटसअप ग्रुप में अश्लील पोस्ट किए जाने से ग्रुप से जुड़े लोग सकते में आ गए। मोबाइल गुम हो जाने की सूचना बलौदाबाजार कलेक्टर द्वारा कुछ घंटों पूर्व ही थाने में दी जा चुकी थी, वहीं मामले की जानकारी मिलते ही व्हाटसअप ग्रुप के एडमिन ने तत्काल कलेक्टर के नंबर को ग्रुप से डिलीट कर दिया।

यह भी पढ़ें – रायपुर स्टेशन मास्टर ने अफसरों को भेजे अश्लील वीडियो

दरअसल मामला शुक्रवार की रात का है जब कलेक्टर का मोबाइल कृष्णायन कॉलोनी से जिला चिकित्सालय के बीच मुख्य मार्ग पर कहीं गुम हो गया था, जो किसी शरारती तत्व के हाथ में लग गया। इधर,खोजबीन के बाद कलेक्टर ने अपने मोबाइल गुम होने की सूचना थाना सिटी कोतवाली में दे दी थी, लेकिन घटना के करीब 1 घंटे बाद कलेक्टर के गुम हुए मोबाइल नंबर से बलौदा बाजार क्षेत्र के मीडिया से जुड़े लोगों के द्वारा बनाया गया व्हाटसअप ग्रुप में अश्लील पोस्ट किया जाने लगा जिससे व्हाटसअप ग्रुप के ग्रुप एडमिन व अन्य सदस्य कुछ समय के लिए सकते में आ गए वहीं जब इस मामले की जानकारी के लिए सिटी कोतवाली थाने से जानकारी ली गई जिसके बाद इस अश्लील पोस्ट का खुलासा हुआ जिसके बाद तत्काल कलेक्टर साहब के नंबर को ग्रुप से डिलीट कर दिया गया। वहीं मोबाइल गुम जाने की रिपोर्ट बलौदा बाजार सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है वहीं पुलिस के द्वारा अज्ञात व्यक्ति की पतासाजी की जा रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में