बलिया में खेत में मिला युवक का शव

बलिया में खेत में मिला युवक का शव

बलिया में खेत में मिला युवक का शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: March 23, 2021 12:23 pm IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), 23 मार्च (भाषा) जिले के नगरा थाना क्षेत्र के देवरिया ग्राम में अरहर के खेत से मंगलवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने ने बताया कि उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

नगरा थाना के प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि थाना क्षेत्र के देवरिया ग्राम में अरहर के खेत में एक युवक का शव मिला है। उन्होंने बताया कि खेत की तरफ गये ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

पाठक ने बताया कि युवक के सिर पर चोट का निशान है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी । शव का शिनाख्त नहीं हो सका है और इसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में