बृजमोहन ने कहा- देश में सबसे सुखी किसान छत्तीसगढ़ के, राजनीतिक दल उकसा रहे आंदोलन के लिए

Ads

बृजमोहन ने कहा- देश में सबसे सुखी किसान छत्तीसगढ़ के, राजनीतिक दल उकसा रहे आंदोलन के लिए

  •  
  • Publish Date - June 21, 2018 / 01:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि देश में सबसे सुखी किसान छत्तीसगढ़ में हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और व्यक्ति सिर्फ इसी बात से परेशान हैं कि देश में किसान आंदोलित है तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं। कांग्रेस के किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसानों को आंदोलन करने के लिए राजनीतिक दल उकसा रहे हैं, वो कभी सफल नहीं हो पाएंगे

कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश में किसी किसान ने फसल से संबंधित कारणों से आत्महत्या नहीं की है। उन्होंने बताया कि 2017 में खरीफ की फसल के लिए 12 लाख 94 हजार 189 किसानों को प्रीमियम राशि जा चुकी है। 127 करोड़ 96 लाख 90 हजार की प्रीमियम राशि दी गई है। किसानों को 1300 करोड़ का फसल बीमा मिल रहा है

यह भी पढ़ें : डीजीपी उपाध्याय ने कहा- पुलिस परिवार को भड़काने वालों की जानकारी, कर रहे हैं चर्चा

उन्होंने कहा कि 1200 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खाते में जमा हो चुकी है खरीफ 2017 में  कृषकों को 7 लाख 76 हजार 643 क्विंटल प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया गया है। सबसे ज्यादा फसल बीमा की राशि राजनांदगांव के किसानों में वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में विपक्षी दलों के अपने आंदोलन है, उसमें ज्यादातर किसान शामिल नहीं हुए। उन्होंने किसानों से अपील की कि विपक्षियों की गंदी चाल के बहकावे में न आएं।

वेब डेस्क, IBC24