CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, चुनाव में लगी थी ड्यूटी

CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, चुनाव में लगी थी ड्यूटी

CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, चुनाव में लगी थी ड्यूटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: November 19, 2018 8:15 am IST

रायपुर। कबीर नगर थाना परिसर में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है। जिस वक्त ये घटना हुई इस दौरान उसके दूसरे साथी भी मौके पर मौजूद थे। जवानों की सूचना पर सीआरपीएफ के आला अधिकारी और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि जवान ये कदम ये क्यों उठाया है। पूछताछ के बाद ही सारी तस्वीर साफ हो पाएगी।

पढ़ें-IBC-24दूसरे चरण के रण के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, गरियाबंद के नक्सल क्षेत्र में हेलीकॉप्टर 

आपको बतादें रेपिड एक्शन का ये जवान पिछले तीन दिन पहले फ्लैग मार्च में भी शामिल हुआ था। साथी जवानों के मुताबिक बीते कुछ दिनों से जवान परेशान था और अक्सर अकेले रहना पंसंद कर रहा था। पुलिस जवानों से लगातार पूछताछ कर रही है। आपको बतादें चुनाव ड्यूटी में शामिल हुए जवानों को कबीर नगर थाना परिसर के उपर स्थित कमरों में ठहराया गया है।

 

 


लेखक के बारे में