भिलाई स्टील प्लांट के सीईओ एम रवि और सीएसपी वीरेंद्र सतपथी को समन जारी
भिलाई स्टील प्लांट के सीईओ एम रवि और सीएसपी वीरेंद्र सतपथी को समन जारी
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के सीईओ एम रवि और भिलाई नगर सीएसपी वीरेंद्र सतपथी को समन जारी हुआ। जिला न्यायालय ने दोनों को समन जारी किया है। जिला अदालत ने बीएसपी कर्मचारी श्रीनिवास राव की बर्खास्तगी मामले में समन जारी किया है।

ये भी पढ़ें- विकास यात्रा 3 दिन में 7 जिलों में पहुंचेगी, नर्सों की हड़ताल पर रमन ने कहा- अभी वक्त है
दरअसल मामला दो-तीन माह पहले का है। बीएसपी के सीईओ एम रवि ने संयंत्र के कर्मचारी श्रीनिवास राव को गलत तरीके से बर्खास्त कर दिया था। इस पूरी कार्रवाई में भिलाई नगर सीएसपी वीरेंद्र सतपथी की भी भूमिका शामिल थी।

ये भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर यात्री के बैग से मिले 75 लाख कैश और सोने के बिस्किट,जांच में जुटी IT
कर्मचारी ने सीईओ के इस कार्रवाई के बाद जिला अदालत से गुहार लगाई थी। अदालत कर्मचारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए बीएसपी के सीईओ एम रवि और भिलाई नगर सीएसपी वीरेंद्र सतपथी को समन जारी किया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


