बसपा विधायक की चेतावनी, कहा- गलत बर्ताव करने वालों को गाली भी देंगी और मारेंगी भी, सुनिए

बसपा विधायक की चेतावनी, कहा- गलत बर्ताव करने वालों को गाली भी देंगी और मारेंगी भी, सुनिए

बसपा विधायक की चेतावनी, कहा- गलत बर्ताव करने वालों को गाली भी देंगी और मारेंगी भी, सुनिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: January 14, 2019 1:45 pm IST

हटा। मध्यप्रदेश की बसपा विधायक रामबाई सिंह ने मंडी कर्मचारी के साथ गाली-गलौच का वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता और किसानों के साथ गलत बर्ताव करने वाले कर्मचारियों से इसी तरह पेश आएंगी। उन्हें किसी का डर नहीं है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/625NH5EWO7s” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विधायक रामबाई का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे कर्मचारियों को अश्लील गाली दे रहीं थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों के हक में गाली भी देंगी और मारेंगी भी।

रामबाई का कहना है कि जनता के साथ गलत होगा तो मैं कुछ भी करूंगी। उनका कहना है कि बटियागढ़ मंडी में सस्पेंड कर्मचारी सर्वेयरों द्वारा पास किये उपज के नाम पर किसानों से वसूली कर रहे उन्हें परेशान कर रहे हैं। जब कर्मचारी सस्पेंड हो चुके तो मंडी क्यों आ रहे है।


लेखक के बारे में