डोंगरगढ़ से लगे महाराष्ट्र सीमा पर कोरोना टेस्ट तेज, बाघ नदी और बोरतालाब में लगाया गया कैंप, ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाला जा रहा
डोंगरगढ़ से लगे महाराष्ट्र सीमा पर कोरोना टेस्ट तेज, बाघ नदी और बोरतालाब में लगाया गया कैंप, ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाला जा रहा
डोंगरगढ़। प्रदेश में तेजी बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर अब महाराष्ट्र सीमा से डोंगरगढ़ आने वालों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।
पढ़ें- लाशों के बीच युवक- युवतियां बना रहे शारीरिक संबंध, …
जिला प्रशासन के निर्देश के बाद अन्य राज्यों से आने वाले लोगों का जिले के सीमावर्ती इलाकों में स्वास्थ्य विभाग कोविड जांच में जुट गया है।
पढ़ें- लाशों के बीच युवक- युवतियां बना रहे शारीरिक संबंध, …
स्वास्थ्य विभाग ने नेशनल हाईवे में महाराष्ट्र सीमा से लगे बाघ नदी और बोरतालाब में कैंप लगाया है, जहां जिले में प्रवेश करने वाले लोगो का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।
पढ़ें- लॉकडाउन फिर से लगेगा? बोर्ड परीक्षा रद्द, स्कूल बंद…
आपको बता दें की देश में करोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने अन्य राज्यों से आने वाले लोगो के कोविड सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। खासकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से लगे जिले की सीमा में विशेष सतर्कता रखी जा रही है।

Facebook


