सीबीआई ने जारी किया फ्रेस नोटिफिकेशन ,13 दिसंबर को लेंगे हाथ में कमान
सीबीआई ने जारी किया फ्रेस नोटिफिकेशन ,13 दिसंबर को लेंगे हाथ में कमान
सीबीआई को छत्तीसगढ़ सीडी कांड में टेक्नीकल दिक्कते आ रही थी जिसे अब सरकार ने भी औपचारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके तहत अब सीबीआई अपना जांच का क्राईटेरिया बढ़ा सकती है। सीडी मामले में सीबीआई की तरफ से फ्रेस नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेश के बाद अब सीबीआई पूरे छत्तीसगढ़ में अपने जांच का दायरा बढ़ा सकेगी। आपको बता दें कि पिछले महीने भी सीबीआई ने जांच का नोटिफिकेशन जारी किया था.
ये भी पढ़े –विनोद वर्मा की रिमांड चौथी बार बढ़ी, 23 दिसंबर तक रहेंगे रिमांड पर
लेकिन उनके टेक्निकल त्रुटि की वजह से जांच प्रारंभ नहीं हो पाया अब साफ हो गया है कि 13 दिसंबर को सीबीआई टीम जांच का जिम्मा संभाल लेगी। सीबीआई एसपी के नेतृत्व में जांच टीम 13 दिसंबर की सुबह की फ्लाइट से रायपुर पहुंच रही है। सीबीआई टीम रायपुर पहुंचने के बाद राज्य पुलिस के सीनियर अफसरों से मीटिंग करने के बाद जांच की कमान अपने हाथ में ले लेगी। पीएचक्यू के एक सीनियर अफसर ने सीबीआई के 13 दिसंबर को आने की पुष्टि करते हुए बताया कि सीबीआई टीम एसआईटी से अब तक की जांच का ब्यौरा लेगी। इसके बाद सीबीआई आरोपियों से पूछताछ और गिरफ्तारियां शुरू करेगी।

Facebook


