समस्याओं को लेकर ग्रामीण कर रहे चुनाव बहिष्कार, कलेक्टर समेत अधिकारी मनाने में जुटे

समस्याओं को लेकर ग्रामीण कर रहे चुनाव बहिष्कार, कलेक्टर समेत अधिकारी मनाने में जुटे

समस्याओं को लेकर ग्रामीण कर रहे चुनाव बहिष्कार, कलेक्टर समेत अधिकारी मनाने में जुटे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: November 20, 2018 6:06 am IST

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान जिले के डभरा के बगरैल गांव के ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। अधिकारीगण ग्रामीणों को मनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी समस्याओं का हवाला देते हुए मानने को तैयार नहीं हो रहे।

बताया जा रहा है कि जिले के डभरा के बगरैल गांव के मतदान केंद्र में सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक एक भी वोट नहीं नहीं पड़ा। इसके पीछे कारण ये है कि ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। इसे लेकर जांजगीर कलेक्टर नीरज बंसोड़ व अन्य आला अधिकारी ग्रामीणों को मनाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीण विभिन्न समस्या को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं।

यह भी पढ़े : पोलिंग के रोचक नजारे, दादा, पिता और पोते ने एक साथ किया मतदान  

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर आज मंगलवार को 72 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान जारी है। इससे पहले 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ था। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।


लेखक के बारे में