कांग्रेस ने भाजपा पर दागा चौथा सवाल, आदिवासियों और वनोपज पर सरकार से मांगा जवाब
कांग्रेस ने भाजपा पर दागा चौथा सवाल, आदिवासियों और वनोपज पर सरकार से मांगा जवाब
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा पर अपना आक्रमण तेज करते हुए 25 दिन 25 सवाल का सिलसिला शुरु किया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने शनिवार को चौथे सवाल में पूछा है कि क्यों आदिवासियों को न वनोपज का मूल्य मिला, न रोजगार का वादा पूरा हुआ।
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार ने वनोपज का समर्थन मूल्य 53 फीसदी तक घटाया। इससे रोजगार मिला नहीं उल्टा बैलाडीला और नगरनार के निजीकरण की कोशिश की गई। कांग्रेस ने कहा कि जनता जवाब मांगती है।
यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, धोनी शामिल नहीं
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का 12 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। वहीं मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
सवाल नम्बर 4- आदिवासियों को न वनोपज का मूल्य मिला, न रोजगार का वादा पूरा हुआ, क्यों?
जनता मांगती है जवाब! pic.twitter.com/nOTj6nHCIe
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) October 27, 2018
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


