जोगी पिता-पुत्र की वापसी पर भूपेश ने कहा- उनके लिए कांग्रेस का दरवाजा हमेशा के लिए बंद

जोगी पिता-पुत्र की वापसी पर भूपेश ने कहा- उनके लिए कांग्रेस का दरवाजा हमेशा के लिए बंद

जोगी पिता-पुत्र की वापसी पर भूपेश ने कहा- उनके लिए कांग्रेस का दरवाजा हमेशा के लिए बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: April 24, 2018 9:04 am IST

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की घर वापसी के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाप बेटे के लिए कांग्रेस का दरवाजा बंद हो चुका है। उन्होंने अजीत जोगी और अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। 

यह भी पढ़ें – भूपेश ने रमन से पूछा- क्या अब नीति आयोग के सीईओ के चश्मे का नंबर पूछेंगे

पंचायती राज दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में बघेल ने कहा कि अजीत जोगी सरकारी मकान में रहते हैं। वे खुद मारे मारे फिर रहे हैं। वे कांग्रेस को क्या ऑफर देंगे। दोनों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में