स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक- कांग्रेस की पहली सूची अगस्त में, पार्टी करवा रही है आंतरिक सर्वे

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक- कांग्रेस की पहली सूची अगस्त में, पार्टी करवा रही है आंतरिक सर्वे

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक- कांग्रेस की पहली सूची अगस्त में, पार्टी करवा रही है आंतरिक सर्वे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: July 29, 2018 10:09 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची अगस्त में जारी हो जाएगी। यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस के लिए नियुक्त स्क्रीनिंग कमेटी की विधानसभा समन्वयकों की रविवार को हुई बैठक में लिया गया। कांग्रेस के 90 विधानसभा समन्वयकों की ये बैठक स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भुवनेश्वर कालिता ने ली।

बैठक में तय हुआ कि बूथ कार्यकर्ताओं की राय को तवज्जो मिलेगी साथ ही, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य लोगों से मिलकर राय शुमारी करेंगे। इस बारे में स्क्रीनिंग कमेटी ने समन्वयकों को निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रत्याशी चयन का शुरुआती काम शुरू हो गया है

यह भी पढ़ें : दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा, सुरक्षित स्थानों पर ले जाए गए 1500 लोग

इसके लिए समन्वयकों को प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी दी जा रही है। सभी समन्वयक विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। यह भी बताया गया कि प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी का आंतरिक सर्वे चल रहा है। बैठक में कहा गया कि पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ प्रत्याशी चयन से लेकर विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में