अमित जोगी का बयान– जोगी के मरवाही से लड़ने पर अंतिम फैसला मरवाहीवासी ही करेंगे

अमित जोगी का बयान– जोगी के मरवाही से लड़ने पर अंतिम फैसला मरवाहीवासी ही करेंगे

अमित जोगी का बयान– जोगी के मरवाही से लड़ने पर अंतिम फैसला मरवाहीवासी ही करेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 21, 2018 4:35 pm IST

रायपुर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने कहा है कि मरवाही से अजीत जोगी के चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम मुहर मरवाही वासी ही लगाएंगे। मरवाही के लोगों ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से मरवाही से चुनाव लड़ने को लेकर अनुरोध किया था।

मरवाहीवासियों ने जोगी से कहा कि आप 89 सीटों पर प्रचार करेंमरवाही में प्रचार की चिंता छोड़ दें। उन लोगों ने जोगी से कहा कि वे उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताएंगे। वहीं अमित जोगी ने कहा है कि जोगी के चुनाव लड़ने के फैसले पर अंतिम मुहर मरवाहीवासी लगाएंगे।

यह भी पढ़ें : स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन की पत्नी को चाकू अड़ाकर लूट की कोशिश, पुलिस मौके पर 

बता दें कि अजीत जोगी ने कल ही ibc24 से खास बातचीत में चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। हालांकि इससे पहले ये बात सामने आई थी कि बसपा के अनुरोध पर जोगी ने चुनाव न लड़ने का फैसला लेते हुए सभी सीटों पर प्रचार करने की बात कही थी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में