छग: महाराणा प्रताप से खुद को जोड़ने में जुटे सीएम रमन सिंह

छग: महाराणा प्रताप से खुद को जोड़ने में जुटे सीएम रमन सिंह

छग: महाराणा प्रताप से खुद को जोड़ने में जुटे सीएम रमन सिंह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 6, 2017 3:09 pm IST

 

देश में महाराणा प्रताप से जुड़े इतिहास को दोबारा लिखने की कोशिश के बीच अब भारतीय जनता पार्टी भी इस महानायक से खुद को जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। छ्तीसगढ़ में चैथी बार सरकार बनाने की जुगत में लगे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह रायपुर में 9 जुलाई को महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में उनके साथ  उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम जगदम्बिका पाल ,विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और रायपुर के सांसद रमेश बैस समेत 4 मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की छत्तीसगढ़ ईकाई ने देश के  स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिमा राजधानी रायपुर के टाटीबंध चैराहे पर स्थापित की  है। इसके साथ ही राजपूत समाज के भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसका निर्माण राजपूत निस्वार्थ सेवा संघ की ओर से कराया गया है। समाज की ओर से इसके पहले टाटीबंध में श्रीराम मंदिर से एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। 


लेखक के बारे में