छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: December 8, 2017 12:54 pm IST

भारतीय रेल के मार्गो में थोड़ा परिवर्तन किया गया है।  उत्तर रेलवे जोन के तुगलकाबाद से पलवल स्टेशन के बीच 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम चलेगा. जिससे छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग भी बदल जायेंगे अंदाज लगाया जा रहा है की लगभग आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसमें कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है तो कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव कर आगे बढ़ाया जाएगा.

 इसमें 9 दिसंबर को दुर्ग से निजामुद्दीन को जाने वाली 12823 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और 10 दिसंबर को निजामुद्दीन से दुर्ग को आने वाली 12824 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. 8 दिसंबर को बिलासपुर स्टेशन से जाने वाली 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को अपने निर्धारित रूट से न होकर परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट, मितवाल, खुर्जा, मेरठ सिटी स्टेशन से होते हुए अमृतसर पहुंचेगी. इसी तरह 9 दिसंबर को बिलासपुर आने वाली 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस खुर्जा मेरठ सिटी, मितवाल और आगरा कैंट होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी.विशाखापट्‌टनम से निजामुद्दीन को जाने वाली 12807 समता एक्सप्रेस 9 दिसंबर को अपने निर्धारित रूट से न जाकर परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट मितवाल, खुर्जा मेरठ सिटी होते हुए निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी.


लेखक के बारे में