सीडीकांड: सीडी बांटने में इनकी है मुख्य भूमिका, CBI को बयान का इंतजार
सीडीकांड: सीडी बांटने में इनकी है मुख्य भूमिका, CBI को बयान का इंतजार
रायपुर। कथित सीडी कांड में फंसे पत्रकार विनोद वर्मा के 2 मामलों में शुक्रवार को सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें ज़मानत के मामले में ना तो हाईकोर्ट से राहत मिली और ना ही रायपुर लोअर कोर्ट ने फैसला सुनाया।

विनोद वर्मा की ज़मानत याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में CBI ने नोटिस का जवाब दिया। हाईकोर्ट ने CBI को भी पक्षकार बनाने कहा था, जिसके बाद CBI को नोटिस भेजा गया था।
ये भी पढ़ें- माखनलाल जाटव मर्डर केस में मंत्री लालसिंह आर्य को बड़ी राहत

ये भी पढ़ें- सीआरपीएफ कैंप गोलीकांड के आरोपी जवान का वीडियो वायरल, नहीं दिखा पछतावा
अब ज़मानत याचिका पर जनवरी के दूसरे हफ्ते में अगली सुनवाई होगी। वहीं विनोद वर्मा के पुलिस पर साज़िश के तहत फंसाने के आरोप के मामले में रायपुर लोअर कोर्ट में भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने 11 दिसम्बर को दोनों पक्षों में बहस के बाद 15 दिसम्बर यानि शुक्रवार के लिए फैसला सुरक्षित रखा था, लेकिन अब कोर्ट 19 दिसंबर को फैसला सुनाएगी।

ये भी पढ़ें-रमेश बैस-विनोद वर्मा जब-वी-मेट इन जेल..
इधर CBI ने SIT से सारे सबूत और दस्तावेज़ ले लिए हैं। अब CBI विनोद वर्मा, PCC चीफ भूपेश बघेल, प्रार्थी प्रकाश बजाज, दिल्ली से सीडी लाकर छत्तीसगढ़ में बांटने में मुख्य भूमिका निभाने के आरोपी भिलाई के विजय भाटिया और दिल्ली के लाजपतनगर में सीडी की कॉपी करने वाले इशू नारंग के बयान लेगी। सूत्रों के मुताबिक CBI अफसर भिलाई भी गए थे । CBI ने पंडरी थाने से उस वक्त का फुटेज भी मांगा है, जब प्रकाश बजाज रिपोर्ट लिखाने पहुंचे थे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


